Pregnancy में बहुत तेज सिर दर्द हो तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 11:43

प्रेगनेंसी के दौरान स‍िर में उठता है तेज दर्द तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय -

1. तुलसी का इस्‍तेमाल (Use of tulsi to cure headache during pregnancy)

तुलसी की मदद से भी स‍िर में दर्द की समस्‍या को दूर क‍िया जाता है। आप तुलसी के इस्‍तेमाल से प्रेगनेंसी में स‍िर दर्द की समस्‍या को ठीक कर सकते हैं। अगर आपके स‍िर में दर्द हो तो तुलसी की पत्‍त‍ियों का सेवन करें या आप तुलसी की चाय का भी सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की कुछ बूंदों को गरम पानी में डालकर उस पानी से भाप लें तो इससे स‍िर में दर्द की समस्‍या दूर हो जाएगी। इसके अलावा आप तुलसी की पत्‍त‍ियों का लेप बनाकर भी स‍िर पर लगा सकते हैं, इससे स‍िर में दर्द की समस्‍या दूर होती है।

2. चंदन (Use of sandalwood to cure headache)

प्रेगनेंसी के दौरान स‍िर में दर्द महसूस हो रहा है तो आप चंदन का भी यूज कर सकते हैं। चंदन के इस्‍तेमाल से आप स‍िर में दर्द की समस्‍या को यूज कर सकते हैं। चंदन की लकड़‍ी को घ‍िसकर पेस्‍ट तैयार करें और उसे स‍िर पर लगा लें, चंदन की तासीर ठंडी होती है इससे स‍िर में दर्द की समस्‍या दूर होती है। आप चंदन से बना एसेंश‍ियल ऑयल भी यूज कर सकते हैं।

3. अदरक का इस्‍तेमाल (Use of ginger to cure headache)

स‍िर में दर्द की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए आप अदरक का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। अदरक से स‍िर में दर्द की समस्‍या दूर होती है हालांक‍ि कुछ लोग प्रेगनेंसी में अदरक का सेवन न करने की सलाह देते हैं क्‍योंक‍ि अदरक की तासीर गरम होती है पर अगर जरूरी नहीं है क‍ि आप अदरक को अपनी डाइट में शाम‍िल करें आप उसका लेप स‍िर पर लगा सकते हैं या फ‍िर अदरक के रस को गरम पानी में म‍िलाकर भाप ले सकते हैं इससे भी स‍िर में दर्द की समस्‍या दूर होती है।

4. रोजमेरी (Use of rosemary to cure headache)

आप रोजमेरी ऑयल को स‍िर में दर्द की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। रोजमेरी ऑयल को आप कैरि‍यर ऑयल में म‍िलाकर स‍िर पर लगाएं तो स‍ि‍र दर्द की समस्‍या दूर हो सकती है। आप रोजमेरी की हर्बल चाय बनाकर भी पी सकते हैं। रोजमेरी टी सेहत के ल‍िए भी फायदेमंद होती है और आप इसे ब‍िना क‍िसी नुकसान के द‍िन में दो से तीन बार पी सकते हैं।

5. लौंग (Use of clove to cure headache during pregnancy)

लौंग को आप प्रेगनेंसी के दोरान स‍िर का दर्द दूर करने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर सकते हैं। सि‍र में दर्द की समस्‍या होने पर आप लौंन को क्रश करके उसे रूमाल में रखें, लौंग की खुशबू को भी अरोमाथैरेपी में स‍िर का दर्द दूर करने के ल‍िए इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। इसके अलावा आप लौंग के तेल को अन्‍य क‍िसी कैर‍ियर ऑयल के साथ म‍िलाकर स‍िर में मसाज कर सकते हैं इससे स‍िर में दर्द की समस्‍या दूर होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info